
*उमस और गर्मी से सड़कें रही सूनी, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी*
बलिया। शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। लोग गमछा और टोपी लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। लंबी दूरी की सड़कों पर यात्री पेड़ों के नीचे विश्राम करते दिखे। लोग गर्मी से बचने के लिए तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शरबत और आम का पन्ना का सेवन कर रहे हैं। इन दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली बंद होने पर लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

कूलर और एसी की बढ़ी डीमांड
बलिया। भीषण गर्मी के चलते कूलर और एसी की डीमांड की बढ़ गई है। इंदू मार्केट निवासी चंदन का कहना है कि आम दिनों की अपेक्षा इन दिनों कूलर और एसी की बिक्री बढ़ गई है। बताया कि रोजाना 50 से 60 कूलर आराम से बिक जा रहा है। वहीं एसी की भी ठीकठाक बिक्री हो रही है।

पिछले चार दिनों का तापमान
शुक्रवार: अधिकतम 42 और न्यूनतम 28 डिग्री
गुरुवार: अधिकतम 42 और न्यूनतम 27 डिग्री
बुधवार: अधिकतम 41 और न्यूनतम 27 डिग्री
मंगलवार: अधिकतम 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।