बलियावासियों को मिली द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, सहरसा से बलिया होते जाएगी नई दिल्ली

Spread the love

बलियावासियों को मिली द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, सहरसा से बलिया होते जाएगी नई दिल्ली

बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा़ को ध्यान में रखते हुए 04058/04057 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 20 मई से 11 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार तथा सहरसा से 21 मई से 12 जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 16 फेरों के लिए किया जायेगा। इसकी जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

बताया कि 04058 नई दिल्ली-सहरसा ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 02.15 बजे, प्रयागराज जं0 से 05.10 बजे, वाराणसी जं0 से 07.40 बजे गाजीपुर सिटी से 09.15 बजे, बलिया से 10.20 बजे, सुरेमनपुर से 10.55 बजे, छपरा से 12.05 बजे, हाजीपुर से 13.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.27 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, बेगुसराय से 16.10 बजे, खगड़िया से 17.10 बजे तथा मानसी से 18.00 बजे छूटकर सहरसा 19.50 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 04057 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सहरसा से 21.40 बजे प्रस्थान कर मानसी से 22.52 बजे, खगड़िया से 23.04 बजे, बेगुसराय से 23.42 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.12 बजे, हाजीपुर से 02.00 बजे, छपरा से 05.00 बजे, सुरेमनपुर से 05.35 बजे, बलिया से 06.18 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.20 बजे, वाराणसी जं0 से 09.40 बजे, प्रयागराज जं0 से 12.55 बजे तथा गोविन्दपुरी से 15.25 बजे छूटकर नई दिल्ली 23.30 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *