जमीन विवाद में डबल रजिस्ट्री का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

Spread the love

जमीन विवाद में डबल रजिस्ट्री का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार


बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव निवासी बृजेश ने अपने पाटीदारों पर जमीन के मामले में धोखाधड़ी और दबंगई करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। बृजेश के अनुसार, पाटीदारों के साथ हुए समझौते के आधार पर उन्होंने जमीन का सौदा किया था और इसके एवज में रकम भी दी गई थी। आरोप है कि समझौते के बावजूद संबंधित पक्ष ने उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी अथवा उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है।


पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी पक्ष उसकी खरीदी हुई जमीन से जबरन रास्ता निकालने के लिए दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मनमानी की जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *