बलिया में एसपी ने 10 थानाध्यक्षों की बदली कमान

Spread the love

बलिया में एसपी ने 10 थानाध्यक्षों की बदली कमान


बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर 10 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
एसपी के आदेश के अनुसार दुबहड़ के थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरहीं थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अब दुबहड़ थाने की कमान संभालेंगे। नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को सिकंदरपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष सुशील दूबे का तबादला खेजुरी थाने में किया गया है। एसटी सेल में तैनात राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज को चितबड़ागांव थाने की कमान सौंपी गई है। भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष बंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *