आगसा सदस्यों का अर्धनग्न प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी

Spread the love

आगसा सदस्यों का अर्धनग्न प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी

बलिया। गोंडवाना स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार की दोपहर एक बजे अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन धरने के 110वें दिन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर ‘मैं गोड़ हूं’ लिखकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। साथ ही जिला अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की। आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज साह ने प्रशासन से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि किस कानून के तहत मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में चार गोंड जाति के लोगों का नामांकन वैध किया गया। इनमें भाजपा से बुचिया देवी गोंड, सपा से धनवतिया देवी गोंड और दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे। मनोज साह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी गोंड को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र दिया गया और शपथ भी दिलाई गई। लेकिन अब गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। आगसा के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने जिलाधिकारी पर शासनादेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो वे आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आत्मदाह तक करने को तैयार हैं।

जनपद बलिया में सामान्यतया गोंड जनजाति नहीं पाई जाती है, बल्कि ये जनजाति सोनभद्र और मिर्जापुर में पाई जाती है। जनपद बलिया में भड़भूजा जाति के लोग पाए जाते है, जो गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराना चाहते हैं जो कि संभव नहीं है।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *