कार्यदाई संस्था पर भड़के परिहन मंत्री, ब्लैक लिस्ट की दी चेतावनी

Spread the love

कार्यदाई संस्था पर भड़के परिहन मंत्री, ब्लैक लिस्ट की दी चेतावनी


निरीक्षण में रोडवेज बस अड्डे का कार्य नहीं मिला संतोषजनक


बलिया। शहर के रोडवेज बस अड्डे का शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कार्य की स्थिति देखकर भड़क गए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के लोगों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें ब्लैक लिस्टेड कराने की कड़ी चेतावनी दे डाली। कहा कि कार्य कत्तई संतोषजनक नहीं है और समम से कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधितों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। यह जिले के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसमें किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही कत्तई क्षम्य नहीं होगी। करीब सौ करोड़ रुपए की अधिक की लागत से इस बस अड्डे का कार्य होना है। जिसके लिए आधे से ज्यादा बजट जारी भी कर दिया गया है। रोडवेज बस अड्डे का भवन पांच मंजिला बनना है। जिसमें होटल व माल आदि सभी की व्यवस्था रहेगी। इसके कार्य को शुरू हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक नींव तक भी काम नहीं हुआ है यह घोर लापरवाही है। कहा कि कार्यदाई संस्था यदि समय से कार्य को पूरा नहीं करती है तो उस पर निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सूरज सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *