बलिया में SOG सिपाही समेत चार को एसपी ने किया निलंबित

Spread the love

बलिया में SOG सिपाही समेत चार को एसपी ने किया निलंबित

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गांजा तस्करों से संबंध रखने के आरोप में एसओजी के सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वही पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को दी है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब तीन किग्रा गांजा बरामद किया था।
पकड़े गए तस्करों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर बिहार से गांजा लाकर बेचने की एवज में पैसा लेने की जानकारी सीओ बांसडीह बताया। इसके बाद एसपी ओमवीर सिंह ने मामले की जांच करवाने के बाद एसओजी में तैनात सिपाही विश्वविजय सिंह, बांसडीह रोड थाने पर तैनात दीवान चंद्रशेखर यादव, नगर कोतवाली में तैनात सिपाही मनीष शुक्ल व शहर के सतनी सराय पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दे कि जिले के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजे की तस्करी चरम पर चल रही है। पिछले दिनों नरहीं थाना क्षेत्र में गांजा बेचने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस की देखरेख में गांजा तस्करों का गोरखधंधा खूब फलफूल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *