
महिला नर्तकी संग अश्लील हरकत करते बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी, वायरल वीडियो को बताया फर्जी
भाजपा नेत्री केतकी व समर्थकों पर छवि खराब करने का बीजेपी नेता ने लगाया आरोप
कार्रवाई के लिए एसपी से मिलेंगे बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है जहां सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रसड़ा चीनी मिल के पूर्व उप सभापति व भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी कुर्सी पर एक महिला नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे है। भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी है बलिया जिले के बाँसडीह विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी भी रहे है। यह वायरल वीडियो किसी मांगलिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वायरल वीडियो में भाजपा नेता महिला नर्तकी के साथ अश्लीलता की सारी हदें पार करते नजर आ रहे है। वीडियो में भोजपुरी गीत बज रहा है और नर्तकी भाजपा नेता के गोद में बैठी है। वही सामने से कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाया जा रहा है। लेकिन नेताजी को तनिक भी होश नहीं है। वीडियो को देख हर कोई शर्म से पानी-पानी हो गया है। वही विपक्ष और आम जनता द्वारा भाजपा नेता के इस अश्लील वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा और लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में दे रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बब्बन सिंह रघुवंशी सफाई देते नजर आ रहे है। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए भाजपानेत्री केतकी सिंह व उनके समर्थकों द्वारा वीडियो वायरल किया जा रहा है। परिवहन मंत्री हमारे रिश्तेदार है और केतकी सिंह और परिवहन मंत्री के बीच अनबन चल रहा है। इसके अलावा मैं उनके विधान सभा से चुनाव लड़ा था और आगे भी तैयारी चल रही है। इससे खार खाए लोगों द्वारा वीडियो वायरल किया गया है। वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। मैं इससे काफी आहत हूँ। मैं पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई के लिए मिलूंगा और शीर्ष लोगों से भी इस घटना से अवगत कराऊंगा। ताकि न्याय पूर्वक कार्रवाई की जा सके।