
हैबतपुर गंगा घाट पर महिला का मिला शव, सनसनी
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गंगा घाट पर सोमवार की शाम महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला किसी के मुंडन संस्कार या स्नान करने आई हुई होगी। जिसकी डूबने से मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त दुर्गावती देवी 45 वर्ष पत्नी श्रीभगवान वर्मा निवासी खेजुरी बलिया के रूप में की गई।