बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत, ननिहाल आई थी बालिका

Spread the love

बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत, ननिहाल आई थी बालिका

बलिया। सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी शशि गुप्ता की चार वर्षीय बालिका की रविवार को बाँसडीहरोड थाना के सहपूर्वा गांव में बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही बाइक को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी समाजसेवी रामनारायण गुप्त की पौत्री तथा शशि गुप्त की चार वर्षीय पुत्री माही बासडीहरोड थाना के सहपूर्वा गांव अपने नाना के घर अपनी मां के साथ घूमने गई हुई थी। रविवार को अपरान्ह करीब तीन बजे माही अन्य बच्चों के साथ गांव की चट्टी पर गई थी। जहां वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर पहुँचे ननिहाल के लोगों ने उसे तत्काल डाक्टर के यहां ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने माही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से रेफर के बाद मऊ ले जाते समय माही ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *