DIG के निर्देश पर एक माह बाद पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love

DIG के निर्देश पर एक माह बाद पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

एक माह पूर्व पानी में डूबने से अल्तमस की हुई थी मौत

नहाते वक्त गहरे पानी में बेटे को धकेलने का पिता ने लगाया आरोप

बलिया। डीआईजी के निर्देश पर उभांव पुलिस ने एक माह पूर्व पानी में डूबने से अल्तमस (15) की हुई मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में मृतक अल्तमस के पिता शोएब अहमद पुत्र स्व अब्दुल वहाब निवासी वार्ड नंबर-13 जहीरगंज ने आरोप लगाया कि जहीरगंज निवासी साहब हुसैन एक वर्ष पूर्व मेरी गाड़ी का ड्राइवर था। जिसे मैं 15 हजार रुपया प्रतिमाह देता था। इसी दौरान साहब हुसैन मेरे घर जाकर एडवांस के रूप में कुछ पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर उसने मुझे भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी। कहाकि साजिश की तरह साहब हुसैन ने अपने लड़के तौहीद से एक माह पूर्व अल्तमश से दोस्ती कराया। विगत छह अप्रैल की शाम तौहीद मेरे लड़के को घर से लेकर गया। इस दौरान मोहल्ले के तीन लड़कों के साथ मेरा पुत्र बगल की पोखरी में नहाने चला गया। नहाते समय तीनों लड़कों ने गहरे पानी की ओर अल्तमस को धकेल दिया, जिससे वह पानी में डूब गया। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने अल्तमस की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग उसे ढूंढते हुए पोखरी के पास पहुंचे तो देखा कि वहां एक चप्पल पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी बीबी सिंह मौके पर पहुंच पोखरी में कूद पड़े और अल्तमस को मृत अवस्था में पोखरी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस मामले में उभांव पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर डीआईजी के यहां मृतक के पिता ने न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत उभाव थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *