करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार को आरओ का पानी लेने गए युवक की विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी रवि कुमार राम (21) पुत्र कमलेश राम सुबह गांव के ही आरओ प्लांट से पानी लेने गया था। इसी बीच उसका हाथ विद्युत पोल में सट गया, जिसमें पहले से करंट उतरा हुआ था। लोग लाठी डंडे से जब तक उसे छुड़ाते, उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में रवि कुमार को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से गंभीरावस्था में उसे परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *