
भारतीय सेनाओं के सम्मान में 11 मई को निकाली जाएगी “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”
बलिया। भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक राष्ट्र, एक संकल्प के तहत “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन 11 मई को प्रातः आठ बजे से किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन बताया कि “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” ऐतिहासिक स्थल टाउन हॉल से आरम्भ होकर ओकडेनगंज होते हुए शहीद चौक तक जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली जाएगी। इसमें भूतपूर्व सैनिक, अधिकारी, कर्मचारीगण, पुलिस, एनसीसी कैडेट व एनएसएस के अलावा व्यापार मंडल व स्काउट एंड गाइड, आम-जनमानस, रेडक्रास एवं छात्र-छात्राएँ तिरंगा एवं देशभक्ति के नारों के साथ सम्मिलित होंगे।