दो महिलाओं से उचक्के लाखों के गहने लेकर हुए फरार

Spread the love

दो महिलाओं से उचक्के लाखों के गहने लेकर हुए फरार

दिनदहाड़े बेल्थरारोड बस स्टेशन पर घटना को दिया अंजाम

बलिया। शुक्रवार की दोपहर बेल्थरारोड बस स्टेशन पर शातिर उचक्कों ने पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव निवासी दो महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुए लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के पुर निवासी प्रेमा सिंह और आशा सिंह किसी पारिवारिक कार्य से अपने गांव से मधुबन (मऊ) जा रही थी। जैसे ही वह बेल्थरारोड बस स्टेशन पर उतरी। वहां दो अज्ञात युवक उनके पास आए और खुद को मददगार बताते हुए उन्हें डराने लगे कि स्टेशन के आसपास चोर घूम रहे हैं जो उनके गहनों और पैसों को छीन सकते हैं। युवकों ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने सभी गहने एक बैग में रखकर सामने खड़े ऑटो में बैठ जाएं। उचक्कों की बातों में आकर दोनों महिलाओं पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमके और एक मंगलसूत्र बैग में रख दिया। पीड़ित महिलाओ के अनुसार युवक अपने जेब से बार-बार रुमाल निकालकर उनके चेहरे के पास फटकार रहे थे। रुमाल से निकली गंध के कारण उन्हें चक्कर जैसा महसूस होने लगा। इसके बाद उचक्के बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों महिलाएं सीयर चौकी पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *