
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जख्मी,एक की मौत
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के बलेजी चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेलर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही, दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना के सरयां निवासी श्रीभगवान अपने दोस्त बलेजी निवासी विजय शंकर(40) के साथ फेफना बाजार करने बाइक से आ रहे थे, जैसे ही वह बलेजी चट्टी के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार डंपर के चपेट में दोनों आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय शंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रीभगवान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने भेज दिया है। उधर, पुलिस ने ट्रेलर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत फेफना थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।