मायके में आई विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिछले वर्ष मृतका ने किया था प्रेम विवाह

Spread the love


मायके में आई विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिछले वर्ष मृतका ने किया था प्रेम विवाह

दहेज के लिए पति समेत ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने मृतका की मां ने लगाया आरोप


बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में मायके में आई विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकती मिली। परिजन तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटनास्थल पर अपने दलबल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






जानकारी के अनुसार निशा (25 वर्ष) पत्नी सोनू कुमार निवासी मोहल्ला बढ्ढा सिकंदरपुर पिछले कुछ दिनों से अपने मायका बिच्छीबोझ में पिता अमरनाथ राम के यहां रह रही थी। शनिवार की सुबह घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतका की मां मधु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री निशा और सिकंदरपुर के बढ़्ढा मोहल्ले में रहने वाले सोनू कुमार पुत्र गुलाब उर्फ कपिल का आपस में प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों परिवार राजी होकर मंदिर में दोनों की शादी कर दिए। निशा अपने पति के साथ जाकर रहने लगी। वहीं कुछ दिन पूर्व वही उसके पति और उसके मां बाप दहेज की मांग करते हुए उसको मायके लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि उसका पति शनिवार की सुबह में फोन करके दहेज की मांग करने लगा और दहेज न देने पर तलाक देने की बात कहने लगा, जिससे तनाव में आकर उसकी पुत्री निशा ने उक्त कदम उठाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने बताया कि घटना स्थल पर हम लोग गए थे। मृतक की मां ने लिखित तहरीर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा ही। जो भी दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *