28 फरवरी से शुरू होगी ओवरब्रिज की मरम्मत

Spread the love

28 फरवरी से शुरू होगी ओवरब्रिज की मरम्मत

सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस संग मिलकर बनाया रूट चार्ट

एक तरफ चलेगा कार्य, दूसरी तरफ चलेगी यातायात व्यवस्था

बलिया। नगर के गांधीनगर ओवर ब्रिज की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए गुरुवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय कर रूट चार्ट बनाया गया। ओवरब्रिज के एक ओर आधे हिस्से पर कार्य चलेगा और आधे हिस्सा पर ट्रैफिक चलते रहेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की जाएगी। इस प्रकार ओवर ब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू होने के साथ में ओवरब्रिज के रेलिंग की पेंटिंग भी की जाएगी।






बता दें कि ओवर ब्रिज के नीचे मिट्टी भराई और ईंटों से चिनाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। रेलिंग स्टेनलेस स्टील बनाने की रेलिंग की माप भी ली जा चुकी है। जिसमें जल्द सुंदर पुष्प लगेंगे और पेंटिंग का भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदर लाइट भी लगाई जाएगी। महाराष्ट्र बैंक द्वारा बोगन वेलिया सुंदर वृक्ष लगाए जाने का भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम दहिन ओझा की छतरी बनाए जाने तथा दो जर्जर पेड़ों को हटाते हुए चौराहे को चौड़ा करने के साथ में नवीन पौधा लगाया जाएगा। इसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति पर विशेष लाइटों का फोकस किया जाएगा। कलेक्ट्रेट चौराहे के कलेक्ट्रेट गेट पर कृत्रिम घासो से कलेक्ट्रेट बलिया लिखा जाएगा और उसमें सुंदर स्टेनलेस स्टील की रेलिंग भी लगाई जाएगी। कलेक्ट गेट का सुंदर दृश्य परिलक्षित होगा। कुंवर सिंह चौराहे के भी सुंदरीकरण में विशेष लाइट लगाए जाने और पुताई का कार्य जाने का कार्य भी कल से प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *