जनगणना 2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक भरें ऑनलाइन विवरण

Spread the love

जनगणना 2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक भरें ऑनलाइन विवरण

जनगणना 2027: डीएम ने जनपदवासियों से स्व-गणना करने की अपील की

बलिया में स्व-गणना अभियान शुरू, घर बैठे पोर्टल पर दर्ज करें परिवार की जानकारी

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान का शुभारंभ आपदा विभाग के सभागार में किया गया । इस अवसर पर उन्होंने जनपद के समस्त निवासियों से अपील की कि वे 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित अवधि में स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी स्वयं दर्ज करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। पोर्टल पर विवरण सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त होने वाली स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें। जब प्रगणक 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच घर पर आएं, तो उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराएं, ताकि गणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिनों की अवधि में सभी नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।
स्व-गणना की प्रक्रिया स्व-गणना करने के लिए नागरिकों को सबसे पहले se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद अपना राज्य और भाषा चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अगले चरण में अपने मकान को जियो-टैग करना होगा। इसके बाद खुलने वाली प्रश्नावली में परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रश्न संख्या 1 से 6 तक की जानकारी भरनी होगी। इसके उपरांत प्रश्न संख्या 7 से 40 तक के सभी विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद ‘P’ अक्षर से शुरू होने वाली स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी। नागरिक इस आईडी को सुरक्षित रखें और प्रगणक के घर आने पर उनके साथ साझा करें।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर जनगणना 2027 के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *