
महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा पर 22 नवंबर को होगा ‘मंथन 2026’
बलिया। महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाइल्ड बंच क्रिएशंस व कामर्सनामी के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवंबर को टाउन हॉल (बापू भवन) में ‘मंथन 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा।



आयोजन में अतिथि व्याख्यान, कविता पाठ, प्रश्नोत्तर सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें अर्पिता यादव, ऋषिता पांडेय, अंशिका गुप्ता, दिव्या सिंह और प्रिंसी सिंह काव्य पाठ करेंगी। वहीं संकल्प इंस्टीट्यूट की ओर से ‘बेटी वियोग’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों से सुबह 9:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे निर्धारित है। इसकी जानकारी बलिया कामर्सनामी के प्रोपराइटर डा राकेश कुमार वर्मा ने दी।