ससुराल जाकर युवक ने अपने कार को किया आग के हवाले

Spread the love

ससुराल जाकर युवक ने अपने कार को किया आग के हवाले

पति-पत्नी के बीच बताया जा रहा विवाद, कारण नहीं हो सका स्पष्ट

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पत्नी से विवाद के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अपने ससुराल गोपालपुर चारपहिया वाहन से पहुंचा युवक अपने ही कार में आग लगाकर दिया। इसके अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। आस्पेसनके लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की पड़ताल किया।






मिली जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी आकृति श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 में बलिया शहर निवासी योगेंद्र मिश्र से विवाह किया था। इनसे दो बच्चे हैं। इसी बीच पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट तक पहुंचा गया। ग्रामीणों ने बताया कि योगेंद्र मिश्र अपने चारपहिया वाहन से लालगंज-गोपालपुर रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचा और गाड़ी खड़ी की। इसके बाद उसमें आग लगा दी। लोगों ने शोर किया तो वह अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर भाग गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इस बाबत थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया लड़की के ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले योगेंद्र मिश्र अपनी पत्नी आकृति को बाइक से लालगंज चट्टी पर उतार दिया था। तब आकृति ने अपने पति पर मारपीट कर खदेड़ने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *