पीड़ित का अनशन ने लाया रंग, रिश्वतखोर आरोपी दो लेखपाल किए गए सस्पेंड

Spread the love

पीड़ित का अनशन ने लाया रंग, रिश्वतखोर आरोपी दो लेखपाल किए गए सस्पेंड

बलिया। रसड़ा तहसील में लेखपालों के खिलाफ आंदोलित समाजसेवी संजीव गिरी प्रकरण में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम द्वष्टया दोषी दो लेखपालों को उप जिलाधिकारी रसड़ा ने सस्पेंड कर दिया है। इसमें रिश्वत मांगने वाला आरोपी लेखपाल भी है। इसकी पुष्टि एडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने की।






एडीएम ने बताया कि ताड़ीबड़ा गांव निवासी सीमा सिंह की एक पत्रावली कृषक दुर्घटना बीमा से जुड़ी थी। इसी पत्रावली को लेकर लेखपाल से संजीव गिरी से विवाद हुआ। संजीव गिरी धरने पर बैठे थे। सीमा सिंह की पत्रावली जिला मुख्यालय को अग्रसारित कर दी गई है। वहीं, संजीव गिरी की शिकायतों के क्रम में प्रथम दृष्टया दोषी लेखपाल लाल साहब व संजय चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। वही संजीव गिरी का धरना भी समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *