बलिया: भोजपुरी गायिका के गाड़ी पर चली गोली, गायिका ने फेसबुक पर दी जानकारी

Spread the love

बलिया: भोजपुरी गायिका के गाड़ी पर चली गोली, गायिका ने फेसबुक पर दी जानकारी

बलिया। बलिया की भोजपुरी गायिका रितु राय ने बुधवार को सोशलमीडिया फेसबुक पर सुखपुरा के पास मंगलवार को गाड़ी पर गोली चलाने की जानकारी दी। बताया है कि मंगलवार की रात वह जनऊपुर कोठिया बलिया से प्रोग्राम करके वापस लौट रही थी। जैसे ही वह सुखपुरा के आगे बढ़ी कि किसी ने मेरी गाड़ी पर गोली चलाया। ये बहुत गलत बात है। मैं उसको छोडूंगी नहीं बहुत जल्द पता चल जायेगा की कौन था। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है। नहीं कोई तहरीर ही मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *