
किशोर के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के 14 वर्षीय किशोर के साथ गांव के ही डीजे में काम करने वाले युवक ने दारू पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। वही पीड़ित किशोर जब रोने लगा तो आरोपी की पत्नी उसे ले जाकर उसके घर छोड़ आई। पीड़ित किशोर के चाचा ने युवक के विरुद्ध मनियर थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा भतीजा एक जगह से घर आ रहा था। जिसे आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे दारू पिलाया। जब नशा हो गया तो उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब मेरा भतीजा रोने लगा तो उसकी पत्नी उसे ले आकर मेरे घर पहुंचा दी। पूछने पर मेरे भतीजे ने सारी घटना बताया। पीड़ित किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। इस बाबत प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।