डीएम, एसपी व भाजपानेत्री सुषमा ने किया गंगा पूजन

Spread the love

डीएम, एसपी व भाजपानेत्री ने किया गंगा पूजन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वानो ने की गंगा मैया की आरती

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नगर पालिका द्वारा सोमवार की शाम शिवरामपुर घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जहां दीपों से कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं तथा देव दीपावली के रूप में सजाया गया था। इस अवसर पर काशी से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया और गंगा मैया की आरती की। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा, भाजपानेत्री सुषमा शेखर ने गंगा पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भी गंगा पूजन किया। काशी के विद्वानों द्वारा विधिवत भक्तिमय गीत के साथ मां गंगा की दिव्य महाआरती की गई। पूरा संगम तट हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा।

शाम करीब आठ बजे वाराणसी से पधारे विद्वान पंडितों ने शंखनाद से आरती की शुरुआत की। पंडितों ने एक साथ वैदिक मंत्रों के साथ आरती की1 08 दीपों से महाआरती उतारी गई। फूलों की वर्षा और शंख-घंटे की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप लेकर गंगा मैया की आरती उतारी। कई लोगों ने गंगा में दीपदान किया, सैकड़ों दीप गंगा की लहरों पर तैरते नजर आए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया, बुजुर्गों ने हाथ जोड़कर पूजा की। गायक चिंटू सेवक भजन व गीतों से माहौल पूरी तरह से भ​​क्तिमय कर दिया। आरती के लिए विशेष मंच और बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सीआरओ गुलशन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *