निषाद की बेटी को जो “रे” बोलेगा वो जाएगा जेल, नहीं मिलेगा बेल: डॉ. संजय निषाद

Spread the love

निषाद की बेटी को जो “रे” बोलेगा वो जाएगा जेल, नहीं मिलेगा बेल: डॉ. संजय निषाद

रेवती बस स्टैंड से निकली निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत






बलिया। रेवती बस स्टैण्ड से निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा बुधवार को दोपहर निकली। जैसे ही निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रेवती पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर से जोरदार स्वागत किया।






कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि ये बागी बलिया है, बगावत करने वाला बलिया है और देश को न्याय दिलाने वाला बलिया है। संविधान लागू करने वाला बलिया है। लूटेरों, बेईमानों को भगाने वाला बलिया है। कहा कि संविधान में सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को अधिकार दिया गया है। सबसे कमजोर जो लोग हैं, उन्हें आरक्षण की व्यवस्था दी गयी है। बड़े घोड़ा-छोटे घोड़े का हिस्सा खा जायेगा। हम लोग छोटे घोड़े में थे। अंग्रेजों, मुगलों ने उजाड़ा। संविधान में मझवार, गोड़ व तुरैहा आदि अनुसूचित जाति की सूची। दिल्ली के संविधान की सूची में हमारी जमीन, जायदाद, बहन, बेटी की इज्जत सुरक्षित है।





निषाद की बेटी को जो “रे” बोलेगा, वो जायेगा जेल, उसको गलत नियत से देखेगा, जायेगा जेल, नहीं मिलेगा उसको बेल। लेकिन 1994 में उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस ने हमारी जातियों को ओबीसी में डाल दिया। दूसरा एक अधिनियम बना दिया उत्तर प्रदेश में। तब सुप्रीम कोर्ट ने आर्डर कर दिया। राष्ट्रपति ने नोटिफिकेशन कर हमें एससी में रखा है। कहा कि दो सौ सीटें निषाद बाहुल्य हैं। जहां बांसडीह में खाता नहीं खुलता था,निषाद पार्टी ने जीता। 11 सीटों में नौ सीट जीते हैं, ये निषाद हैं। ये अंग्रेजों, मुगलों को मारकर भगाया है। जिन्होंने इनका हिस्सा लूटा है,उन्हें भी सत्ता से बाहर किये हैं। भारतीय जनता पार्टी पहल कर रही है। हिस्सा लूटने वाले को सत्ता से बाहर करना और हिस्सा देने वाले को सत्ता में रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *