ददरी मेले में सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एलआईयू के साथ बीडीडीएस और एएस टीम ने संभाला मोर्चा
नंदीग्राम मेला, मीना बाजार और कार्तिक पूर्णिमा स्नान क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी
संदिग्ध वस्तुओं और विस्फोटक खतरों से निपटने के लिए टीमों की तैनाती

रिपोर्ट : श्रवण कुमार पांडेय
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के साथ बीडीडीएस और एएस टीम ने नंदीग्राम मेले का निरीक्षण किया। टीम ने मेला परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ये टीमें नंदीग्राम मेला, मीना बाजार और कार्तिक पूर्णिमा स्नान क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे की समय रहते पहचान करना और अप्रिय घटना को रोकना है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक आयोजनों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। एलआईयू के साथ ये टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।इसमें एएस (एंटी सबोटाज) टीम की जिम्मेदारी किसी आयोजन या स्थान पर सुरक्षा संबंधी जांच करना और संभावित खतरे की पहले से पहचान कर उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। वहीं बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) यानी बम पहचान एवं निरोधक दस्ते की भूमिका संदिग्ध विस्फोटक सामग्री या बम जैसी वस्तु मिलने पर उसकी जांच और सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की होती है। ददरी मेले में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन विशेष टीमों की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि मेला परिसर से लेकर स्नान घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले और स्नान पर्व में शामिल हो सकें।