12 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, डीएम ज्ञापन सौंपा सीएम को भेजा पाती

Spread the love

12 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, डीएम ज्ञापन सौंपा सीएम को भेजा पाती

पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी से मुक्ति और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

बलिया। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। तत्पश्चात शिक्षकों ने जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति, शिक्षकों से शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों को दोबारा नहीं मांगना तथा बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति करना शामिल रहा। इसके अलावा वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में उत्तीर्ण अंकों की सीमा समाप्त करने, बीएड और टीईटी योग्यताधारी मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति देने, प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मचारी या चौकीदार की तैनाती करने तथा अंतर्जनपदीय और अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई गई।
धरने को संबोधित करते हुए बैरिया अध्यक्ष सुनील सिंह, गड़वार अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अजय मिश्रा, चिलकहर अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, कर्मचारी संयुक्त परिषद के वेद प्रकाश पाण्डेय, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार मिश्रा, राज्य वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह और बेरुआरबारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, नीरज सिंह, सुशील कुमार, अशोक यादव, बलवंत सिंह, अजीत पाण्डेय, शशिकांत ओझा और अमरीश पाण्डेय समेत विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *