बीएसए ने नवागत खंड शिक्षाधिकारियों को ब्लाक की सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

बीएसए ने नवागत खंड शिक्षाधिकारियों को ब्लाक की सौंपी जिम्मेदारी

बलिया। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए खण्ड शिक्षा अधिकारियों का ब्लाक आवंटन बीएसए मनीष कुमार सिंह द्वारा कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार नवनीत कुमार चौबे को खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर व पंदह तथा धर्मेन्द्र कुमार को बलिया नगर के साथ हनुमानगंज का खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं सोहांव ब्लाक की जिम्मेदारी श्वेता मौर्या को सौंपी गई है। जबकि मुकेश कुमार को बेलहरी व दुबहड़ तथा राजीव कुमार यादव को गड़वार ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी है। रत्नशंकर पांडेय को नगरा व चिलकहर के अलावा मुख्यालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। व्यासदेव को बेरुआरबारी व नवानगर, विमल तिवारी को बांसडीह व रेवती तथा डॉ कल्पना को मनियर ब्लॉक का बीईओ बनाया गया है। रविकेश कुमार को खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया व मुरलीछपरा तथा ओमप्रकाश तिवारी को रसड़ा का खण्ड शिक्षा अधिकारी तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *