बाइक सवार युवक ने टेम्पो में मारी टक्कर, चार घायल मजदूर घायल, चालक गंभीर

Spread the love

बाइक सवार युवक ने टेम्पो में मारी टक्कर, चार घायल मजदूर घायल, चालक गंभीर


बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली- थह्मनपुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार युवक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टेम्पो चालक सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों नें घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए। वहीं चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के रेफर कर दिया। जहां चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

[10/30, 8:33 PM] S Pandey:







[12/24, 7:44 PM] S Pandey:


मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को बंधैता निवासी रिंकू देवी(35) पत्नी लालजी, चिंता देवी(40) पत्नी मुद्रीका राम ,रीता देवी(30) पत्नी दीप चंद, चानमुनी(25) पुत्री श्याम लाल रोज की भांति थह्मनपुरा दियारा से मटर की छेमी तोड़कर कर टेम्पो से अपने घर जा रहे थे। जैसे मजदूरों से भरी टेम्पो सागरपाली-थह्मनपुरा मार्ग पर बघेजी गांव के सामने पहुंचे की सागरपाली की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चार मजदूर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू देवी, चिंता देवी, रीता देवी व चानमुनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए। वहीं,नसीराबाद निवासी रोहित 25 वर्ष पुत्र लालजी की हालत गंभीर देखते हुए वाराणासी के लिए रेफर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *