भाजपा की बांटो और राज करो की है राजनीति : मो शमीम

Spread the love

भाजपा की बांटो और राज करो की है राजनीति : मो शमीम

गृहमंत्री के खिलाफ एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। ततपश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।


धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि बाबा साहब का अपमान देश बर्दास्त नहीं कर सकता। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश में एक साथ ज्ञापन दिया जा रहा है। भाजपा की राजनीति बांटो और राज करो की है। भाजपा को जनता के विकास से, तरक्की से, खुशहाली से कोई लेना-देना नहीं है। देश में नफरत फैलाना इनका एकमात्र मकसद है। देश के महापुरुषों का अपमान भाजपा की मानसिकता बन चुका है। बाबा साहब देश के 85 प्रतिशत लोगों के भगवान है, क्योंकि उन्होंने यहां के लोगों को जीने की राह दिखाई। प्रदेश संयुक्त सचिव मुकुल देशमुख ने कहा कि अमित शाह द्वारा दिया गया बयान देश के विचारधारा के विपरीत है। भाजपा देश के दलित पिछड़ों को मुख्य धारा से वंचित रखना चाहती है।जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया बाबा साहब का सम्मान कर रही है, लेकिन देश के सदन में भारत के नेता उनका अपमान कर रहे हैं। बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का त्याग बलिदान की बदौलत थी। आज भारत के लोगों को उनका अधिकार मिला हुआ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, पूर्वांचल के पूर्व सचिव कालिका प्रसाद, जिला सचिवगण दीपक यादव, फरीद अहमद मुराद, शकील अहमद, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, जिला पंचायत सदस्य मुमताज अहमद, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद, जिला कार्य समिति के सदस्य नियाज अहमद, सनाउल्लाह खान, विधानसभा प्रभारी बांसडीह समतुल्लाह अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगंज निहाल अहमद, विधानसभा अध्यक्ष जावेद अंसारी, विधानसभा के अध्यक्ष सिराज अहमद व महासचिव एडवोकेट फैजान अहमद निजामी, रामकुमार राजभर, छोटन राजभर त्रिभुवन राम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *