गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में बसपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Spread the love


गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में बसपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन


इस्तीफा न देने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी



बलिया। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर की गयी टिप्पणी के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। बसपा के सदस्यों ने धरना देते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। कहा कि जब देश के गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देंगे, तब तक हम लोगों का प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।







बसपा सदस्यों ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करना घोर निंदनीय है। बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। उनका सारा जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। कहा कि बाबा साहब ने सदियों से वंचित और शोषित समाज को सामान्य न्याय और अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे बाबा साहब के प्रति गृहमंत्री ने जो टिप्पणी किया है,वह घोर आपत्तिजनक है। कहा कि बाबा साहब ने जातिवाद, और समानता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए न केवल देश को एक न्याय संगत समाज का सपना दिखाया बल्कि उसे संविधान के रूप में साकार भी किया। बाबा साहब पर टिप्पणी करने वाले गृह मंत्री को अविलम्ब सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बसपाजनों सस्वर गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग किया। इस मौके पर भीम राजभर, संतोष राम, महफूज आलम, महेंद्र राम, संतोष राम, हीरालाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *