अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

Spread the love

अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

बलिया। मंगलवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी रमेश गुप्ता के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर घर गृहस्थी के लाखों का सामान जल कर राख हो गया। इसकी सूचना लोगों ने सिकंदरपुर पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग को भी दी, लेकिन जब तक अग्निशमन मौके पर पहुंचती आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार पांडेय ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *