बलिया में डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, तीन जख्मी

Spread the love

बलिया में डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, तीन जख्मी


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर सुरेश होटल के सामने निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराकर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी समीर खान 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद शमीम, इसी गांव के आमिर खान 22 वर्ष पुत्र सरल खान तथा उमरगंज निवासी फरहान अहमद 31 वर्ष पुत्र रेयाज शेख है। बता दे कि माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसमें सड़क के बीच में माल्देपुर की ओर से डिवाइडर बनाया जा रहा है। जिससे बाइक सवार युवक टकरा कर घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *