ब्लैक बेल्ट निक्की यादव ने बच्चों को दिया प्रशिक्षण

Spread the love

ब्लैक बेल्ट निक्की यादव ने बच्चों को दिया प्रशिक्षण

बलिया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती में कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन की सीनियर महिला खिलाड़ी निक्की यादव द्वारा ब्लैक बेल्ट ने विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना और उन्हें सशक्त और मजबूत बनाना है। निक्की यादव ने विद्यार्थियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण सिंह ने कहाकि इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना भी प्रदान की गई। इस मौके पर शालनी, रितुराज, सुमन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *