
गड़वार तिराहे के समीप पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक

बलिया। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…यह कहावत गड़वार त्रिमुहानी स्थित हनुमान मंदिर के समीप स्थित बुधवार की भोर में देखने को मिली। टक्कर इतना बेजोड़ था कि उसमें किसी का बचना नामुमकिन था, लेकिन ऊपर वाले की मर्जी, चालक को मामूली चोटे आई। बताया जा रहा है कि चालक फेफना की ओर से नगरा की ओर अपने गांव जा रहा था, तभी गड़वार त्रिमुहानी स्थित हनुमान मंदिर के समीप उसकी कर पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसमें कई लोगों की मौत हो चुकी होगी, लेकिन चालक को मामूली चोटे आई।
