ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में तीन जख्मी, गम्भीर

Spread the love

ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में तीन जख्मी, गम्भीर

टक्कर इतना बेजोड़ की दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर का इंजन






बलिया। बांसडीह कोतवाली के मैरीटार-नारायनपुर मार्ग पर बुधवार की रात ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट कर बंट गया। घटना में बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बांसडीह अस्पताल भेजवाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मैरीटार-नारायनपुर मार्ग पर शिवरामपट्टी के पास ट्रैक्टर व पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना बेजोड़ था कि ट्रैक्टर इंजन दो हिस्सों में बट गया। जबकि पिकअप पर सवार दो तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग सड़क पर दौड़ पड़े तथा एम्बुलेंस को फोन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। वही गाड़ियों के टक्कर से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। जिसको पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह गाड़ियों को रास्ते से किनारे करवाया। जिसके बाद रास्ता बहाल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *