सात एलए बने एलटी, सीएमएस ने दिया प्रमाण पत्र

Spread the love

सात एलए बने एलटी, सीएमएस ने दिया प्रमाण पत्र

बलिया। जिला अस्पताल में प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बुधवार को ब्लड बैंक के एलए से एलटी के पद पर पदोन्नति होने वाले सात कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर लैब असिस्टेंट को छह माह का प्रशिक्षण देकर एलटी के पद पर भेजने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में बलिया, आजमगढ़, भदोही व गाजीपुर के लैब असिस्टेंट को 15 जून से 14 दिसंबर तक जिला अस्पताल में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुल सात लैब असिस्टेंट थे, जिनका प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बुधवार को प्रयोगशाला प्रविधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद ये लोग जहां से आए थे, वहां जाकर अपने—अपने पद पर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर डा विनेश कुमार, डा दीपक कुमार, डा रितेश सोनी, डा पंकज झा, डा बंसुधरा, राहुल पाठक, पप्पू यादव, श्याम नारायण यादव, शैलेंद्र राय, प्रियंका गुप्ता, हरिंद्र पांडेय समेत ब्ल्ड बैक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *