
पति समेत पांच के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने पति, सास, ससुर व देवर के विरूद्ध दिया तहरीर
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बैजू टोला नई बस्ती सिताब दियर निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए मारने पीटने व घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए में पति, सास व देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
तहरीर में बैजू टोला नई बस्ती सिताब दियर निवासी पूजा कुमारी पुत्री हरिवंश ने उल्लेख किया है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी जयप्रकाश से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद उसे दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने और घर से निकाल देने की घटनाएं होने लगी। इसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अंततः मुझे पति जयप्रकाश, सास शैल कुमारी देवी, देवर विजय कुमार,अक्षय कुमार व पांच के विरूद्ध तहरीर देना पड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2) व 85 बीएनएस व 3/4 दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज क कार्रवाई आरम्भ कर दिया। इस बाबत बैरिया कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांचोपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।





