असंतुलित होकर छत से गिरी महिला की हुई मौत

Spread the love

असंतुलित होकर छत से गिरी महिला की हुई मौत

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव में रविवार को एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने रात में ही कर दिया। बताया जाता है कि भरौली निवासी रिंकू देवी 27 वर्ष पत्नी गायत्री रविवार को अपने छत पर थी। रिंकू का मोबाइल खराब हो गया था । जिसे बनवाने के लिए अपने पड़ोसी को देना था। छत की रेलिंग से ही मोबाइल को दे रही थी, तभी असंतुलित होकर नीचे गली में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन—फानन में परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *