
बलिया में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के बघौना गांव के पास भरौली टुटुवारी मार्ग पर रविवार की शाम को बाइक के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोरंटाडीह चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाइक को लेकर चालक भाग निकला। बताया जा रहा है कि बघौना गांव निवासी राधामोहन राय 70 वर्ष रविवार की शाम गांव के पास सड़क पर खड़े थे। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया। वही वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।