
शिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप
छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, बीएसए ने बैठाई जांच
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद बीएसए मनीष कुमार सिंह ने मामले की जांच बीईओ दुबहर को सौंपी है। इस मामले में सुखपुरा पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर पर शिक्षक के विरूद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक मेडिकल लीव पर चला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के एक कम्पोजिट विद्यालय के कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर एक शिक्षक पर अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, इस मामले में बीएसए ने भी जांच बीईओ दुबहड़ को सौंपी है। इस बाबत बीएसए मनीष सिंह ने बताया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बेरूआरबारी बीईओ की भूमिका और लापरवाही भी जांच की जा रही है। वही आरोपी शिक्षक मेडिकल लीव पर चल रहा है। सवाल यह उठता है कि शिक्षक को कौन सी बीमारी है? उसकी जांच मेडिकल टीम करेगी। सूत्रों की माने तो शिक्षक पर वर्ष 2019 में भी आरोप लगा था। जिसके बाद शिक्षक को दूसरे स्कूल पर संबद्ध किया गया था।





