
भतीजी की शादी में बलिया गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर
लाखों रुपए के आभूषण व नगदी पर चोरों ने हाथ किया साफ
Slide :
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक परिवार शादी समारोह में गया था और उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बैरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी व ग्राम पंचायत सदस्य प्रेम सोनी का परिवार शनिवार को बलिया स्थित वृंदावन लाज में भतीजी की शादी में शामिल होने गया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब प्रेम सोनी परिवार के साथ घर पहुंचे और मुख्यगेट दरवाजा खोलकर अन्दर गए तो देखा कि सभी कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब कमरे के अंदर गए तो आलमारियां टूटी हुई थी और आलमारियों के लाकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित प्रेम सोनी ने बताया कि आलमारियों में चांदी के पुराने बिछुआ, पायल, अंगूठी, सिकड़ी तथा सोने के दैनिक उपयोग वाले आभूषण बाली, टप्स, अंगूठी,चेन आदि आलमारी के लाकर में रखकर विशेष अवसरों पर पहनने वाले सोने के आभूषण पहनकर शादी में गयी थी। बताया कि हमारी रिश्तेदारी की सभी बहन, बेटियां आयी है। जिनका दैनिक उपयोग वाला आभूषण भी घर पर ही था। अनुमान के मुताबिक करीब चार लाख रुपये के आभूषण व करीब 20 हजार रुपए नगदी चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया मो उस्मान, एसएचओ रामायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद गृह स्वामी से चोरी गए समानों के बारे में पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी उस्मान के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच किया। जांच में पहुंचे उप निरीक्षक रामप्रसाद बिंन्द के अनुसार 20 फिट लम्बा बांस लेकर चोर आये थे और ऊपर चढ़कर के मोटी चादर ऊपर से बांधकर नीचे लटका का नीचे उतरे है।



















