
धान कुटी ट्राली की चपेट में आकर अधेड़ घायल, गंभीर
बलिया। रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहे के समीप रविवार को धान कुटाई ट्राली की चपेट में आकर साईकिल सवार ठाकुर खरवार (55) निवासी चिंतामणिपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपनी साईकिल से चौराहा होकर गांव जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही धान कुटाई की ट्राली ने धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।