
ट्रांसफर से निकली चिंगारी से तीन झोपड़ियां राख, तीन झुलसी
बलिया। शुक्रवार की देर रात विकास खण्ड पंदह ब्लॉक के बिच्छीबोझ गांव में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक परिवार के तीन झोपड़ियों में आग लग गई। जिसमें परिवार की सदस्य ममता, ललिता पुत्री जगरनाथ चौहान और उनकी माँ बलमुनि देवी झुलस गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग ने अपने आगोश में एक बाइक, पांच बकरिया, पांच साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उधर परजिनों ने ललिता व बालमुनि देवी को सीएचसी सिकंदरपुर पहुँचाया। जबकि गम्भीर रूप से झुलसी ममता को चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।