
राष्ट्रीय लोक अदालत में 43,674 वाद का हुआ निस्तारण
बलिया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अमित पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया। जिसमें कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद आदि के कुल 43,674 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान कुल समझौता धनराशि (13,13,06,125.03) तेरह करोड़ तेरह लाख छः हजार एक सौ पच्चीस रुपया तथा मौके पर ही कुल धनराशि (7,64,88,701) सात करोड़ चौसठ लाख अठासी हजार सात सौ एक रुपए की वसूली की गयी। कार्यक्रम का संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया हरीश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकगण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहे।