
आगामी 18 दिसंबर को कांग्रेसी करेंगे विधानसभा का घेराव
बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन में करेंगे सहभागिता
बलिया। आगामी 18 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी। जिसमें बलिया से सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। यह बाते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार की दोपहर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कही।
बताया कि बिजली कंपनियों के निजीकरण, प्रदेश के किसानों की समस्या, प्रदेश में किसानों की समस्या, प्रदेश के युवाओं की समस्या, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर घेराव किया जाएगा। बताया कि सरकारी स्कूलों में ठंड शुरू हो गई है और अभी तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर तक नहीं मिले। प्रदेश की लगभग सभी सड़क टूटी और खस्ताहाल है। सबसे अधिक पुल अधूरे पड़े हैं और अभी कुछ दिन पहले बरेली में एक अधूरे पुल से गिरकर तीन युवकों की मौत हो गई और रोज कोई ना कोई बड़ा एक्सीडेंट हो रहा है। सरकार ने सड़क सुरक्षा पर कोई जमीनी कार्य नहीं किया है। इन अनगिनत समस्याओं का योगी सरकार के पास सिर्फ एक ही हल है। बहराइच से लेकर संभल तक, मथुरा से लेकर काशी तक रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छोड़ दिया जाता है। जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर और सामाजिक विद्वेष बढे और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उलझे रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट, सागर सिंह राहुल, अखिलेश कनौजिया, अरुण श्रीवास्तव, गिरीशकांत गांधी, अब्बूल फैज मौजूद रहे।





