अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी

Spread the love

अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी

फेफना थाने से साप्ताहिक रेस्ट देने की प्रक्रिया हुई आरम्भ

बलिया। पुलिसकर्मियों को मानसिक रुप से स्वस्थ रहने और विशेष परिस्थितियों में हमेशा मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रदर्शक परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर थाना फेफना से साप्ताहिक रेस्ट देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने शनिवार को दी।







बताया कि पायलट प्रोजेक्ट जनपद के फेफना थाने से शुरू की गई। इसके अंतर्गत हर थाने में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को सात भागों में बांटकर एक दिवस साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इस दिवस के अंतर्गत उनसे कोई भी राजकीय कार्य नहीं लिया जाएगा। इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।आकस्मिक स्थिति या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिसकर्मियों को कार्य पर वापस बुलाया जाएगा। योजना के सुचारू रूप से संचालित होने पर क्रमबद्ध रूप में इसे सभी थानों पर लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *