
आर्केस्ट्रा की पिकअप कर्णछपरा के पास पलटी, दो नर्तकी घायल
बलिया। शनिवार की सुबह बिहार छपरा मलमलिया से मांगलिक कार्यक्रम से भाग लेकर वापस रानीगंज लौट रहे आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप कर्णछपरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पलट गई। जिसमें दो नर्तकिया घायल हो गई। आसपास के लोगों ने नर्तकियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बता दे कि रानीगंज की एक आर्केस्ट्रा पार्टी छपरा जनपद के मलमलिया में शुक्रवार की रात आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने गई हुई थी। वहां से शनिवार की सुबह लौटते वक्त कर्णछपरा के पास चालक को झपकी आ गई और पिकअप पलट गई। जिसमें रजनी (23) व सुमन (19) नर्तकी घायल हो गई।