
शार्टसर्किट से बेदुआ मुहल्ले में लगी आग
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मुहल्ले में शनिवार की दोपहर शार्टसर्किट से बिजली के मीटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसबीच किसी ने इसकी सूचना पावर हाउस को दी। बिजली काटने के बाद आग पर किसी तरह मुहल्लेवासियों ने काबू पाया। मुहल्लेवासियों की मानें तो यदि समय से बिजली न काटी गई होती तो आग विकराल रूप ले सकता था, जिसके बाद तबाही का मंजर कुछ और होता।