
रोहित पांडेय हत्याकांड…
हत्याकांड के सगे दो आरोपी भाइयों के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई, सभी सामान किया जब्त
बांसडीह कोतवाली गेट के पास किया था हत्या
बलिया। बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पांडेय हत्याकांड में फरार चल रहे छोटकी सेरिया गांव के आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ शुक्रवार को बीएनएस की धारा 85 के तहत पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई किया।
बता दे कि विगत 20 जुलाई 2024 को रोहित पांडेय की बांसडीह कोतवाली गेट के पास फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने हत्या कर दिया था। इस मामले में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार व कोतवाल संजय सिंह के नेतृत्व में पहुँची बांसडीह पुलिस ने आरोपी छोटकी सेरिया गांव निवासी अविनाश सिंह व अभिषेक सिंह के घर पंहुचकर कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके घर का सारा सामान जब्त कर लिया। हत्याकांड में पुलिस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये छोटकी सेरिया गांव निवासी अविनाश सिंह व अभिषेक सिंह की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। पुलिस ने 9 अक्टूबर को बीएनएसएस 84 की कार्रवाई कुर्की की उद्घोषणा किया था। आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस को न्यायालय से कुर्की का आदेश मिला। आरोपियों के घर पुलिस ने उनके घर के बर्तन, कपड़ा, बिस्तर अन्य सभी सामानों को जब्त कर लिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस बाबत बांसडीह कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि रोहित हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी दो सगे भाइयों के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है।